फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amrit project incomplete, sewer line connections not found even after seven years

Rohtak News: अमृत प्रोजेक्ट अधूरा, सात साल बाद भी सीवर लाइन के कनेक्शन नहीं मिले

Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Amrit project incomplete, sewer line connections not found even after seven years
20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।
नगर निगम चुनाव नजदीक है। स्थानीय लोगों को विकास कार्यों की कमी खल रही है। शहर के वार्ड-21 में पहरावर गांव शामिल है, लेकिन शहर में होने के बावजूद यहां शहर जैसी पूरी सुविधा नसीब नहीं हो रही। नगर निगम की ओर से अमृत प्रोजेक्ट के तहत 2018 में सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद यहां कनेक्शन नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

गलियों की बुरी हालत और पानी निकासी प्रभावित होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। अमृत प्रोजेक्ट करीब सात साल से अधूरा पड़ा है। इससे लोगों में चुनाव को लेकर नाराजगी बनी हुई है। वार्ड-21 के स्थानीय लोगों ने बताया कि काॅलोनियों में कूड़ा और सीवर ओवरफ्लो की समस्या अब तक हल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों से कई बार उम्मीद की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


फिलहाल, वार्ड-21 में पहरावर, कन्हेली, अमृत काॅलोनी, अजीत नगर, सेक्टर-22, छोटूराम कालोनी, एकता कॉलोनी, न्यू विजय नगर, शीतल नगर, डेयरी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-24, सेक्टर 25-ए, सेक्टर 25-बी, सेक्टर 25-सी, सेक्टर 25-डी व सेक्टर 25-ई नई वार्डबंदी के तहत शामिल हैं। वहीं, इससे पहले वार्ड-21 में विजय नगर, प्रीत विहार, झज्जर चुंगी व कमला नगर आदि शामिल थे। इस बार वार्ड-21 को बीसी-ए श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के मुख्य पार्षद प्रत्याशी चेहरे हैं, जिनमें प्रवीण कौशिक (भाजपा) व अनिल कुमार (कांग्रेस) चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

कुल मतदाता : 16198

पुरुष मतदाता : 8953

महिला मतदाता : 8066

बूथ : 16

-----------

कुल जनसंख्या : 21880
सामान्य श्रेणी : 7825

बीसी-ए : 3904

एससी : 3503

बीसी-बी : 966
-------------

वार्ड-21 में पार्षद पद के प्रत्याशी

- प्रवीण कौशिक (भाजपा)

- अनिल कुमार (कांग्रेस)

- हनुमान (निर्दलीय)

- रेखा रानी (निर्दलीय)

- विनोद कुमार (निर्दलीय)

- आशीष (निर्दलीय)

- सुरेंद्र (निर्दलीय)

------------

कोट्स :

फोटो संख्या : 20सीटीके 09

पानी सप्लाई की समस्या प्रत्येक वर्ष रहती है। फिर भी इसका कोई ठोस प्रबंध नहीं हो पाया। तीन माह से मार्ग टूटा हुआ है, कार्रवाई नहीं की गई। कई बार इन मामलों की शिकायत की जाती है, परंतु समाधान न के बराबर होता है।

- पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी निवासी।

-----------

फोटो संख्या : 20सीटीके10

हमारे यहां पर करीब सात साल से लोगों को सीवर लाइन का कनेक्शन नहीं मिला, न ही सीवरेज पलाइन शुरू की गई। गलियों की हालत बेहद खराब है। बरसात के मौसम में तो आने-जाने का रास्ता तक बंद हो जाता है।

- इशू, पहरावर निवासी।

---------

फोटो संख्या :20सीटीके11

कन्हेली मार्ग की हालात काफी समय से खराब है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों अवगत करवाया जा चुका। ऐसा नहीं है कि जन प्रतिनिधियों का यहां से आना-जाना नहीं रहा, बल्कि विशेष कार्यक्रमों और चुनाव नजदीक आते ही इस मार्ग से जाना होता है।

- हरि मोहन, आंबेडकर काॅलोनी निवासी।

---------

फोटो संख्या : 20सीटीके12

सबसे बड़ी परेशानी कन्हेली रोड है। स्थानीय लोग अपने कार्य और पानी लेने जाने के लिए भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क निर्माण न होने कारण लोगों को मुसीबत बनी हुई है।

- मंजीत, एकता कॉलोनी निवासी।

--------

फोटो संख्या : 20सीटीके13

गलियों में बिना बारिश भी पानी भरा रहता है। यह इलाका निगम में आने से पहले काफी बेहतर था, लेकिन अब गलियों के साथ-साथ दूषित पानी की निकासी भी प्रभावित है। 2018 के बाद से अब तक सीवरेज कनेक्शन न होना चिंता की बात है।


- निर्मला, स्थानीय निवासी पहरावर।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

20सीटीके09 पवन कुमार, आंबेडकर काॅलोनी  निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed