फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala Village Festival begins: progressive farmers will be honored

अमर उजाला गांव महोत्सव शुरू: प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित, स्टॉल में आकर्षक छूट भी मिलेगी

Fri, 17 Mar 2023 09:49 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Mar 2023 09:49 AM IST
सार

'कदम प्रगति की ओर' थीम पर अमर उजाला का 17 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिवसीय गांव महोत्सव जाट कॉलेज के सामने खेल मैदान शुरू हो चुका है। जहां किसानों को विभिन्न योजनाओं, कृषि उत्पादों की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग और एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन
Amar Ujala Village Festival begins: progressive farmers will be honored
ग्राम महोत्सव कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में अमर उजाला का तीन दिवसीय गांव महोत्सव जाट कॉलेज के सामने खेल मैदान में आज से शुरू होने जा रहा है। इसका शुभारंभ शाम साढ़े चार बजे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


दोपहर 2 से रात 9 बजे तक होंगे कई कार्यक्रम, स्टॉल में आकर्षक छूट भी मिलेगी
जाट कॉलेज मैदान में 17 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी थीम ''एक कदम प्रगति की ओर '' है। आयोजन में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


खाद्य सामग्री, ऑटो मोबाइल, बैंक आदि के स्टॉल यहां उपलब्ध होंगे। महोत्सव में न्यू प्लेटिना 110 एबीएस की टेस्ट ड्राइव निशुल्क रहेगी। इसके लिए एक टेस्ट ड्राइव ट्रैक तैयार किया गया है। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन, खेल प्रतिभाओं को निखारने और किसानों को जागरूक करने के लिए यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसानों को विभिन्न योजनाओं, कृषि उत्पादों की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग और एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल, कार, बाइक समेत विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से यहां स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मेले में आने वालों के जलपान के लिए खाद्य सामग्री के स्टॉल होंगे साथ ही हर घंटे लकी ड्राॅ के माध्यम से विजेताओं को शानदार उपहार दिया जाएगा। अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए 8396912482 नंबर पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed