फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amandeep of Mehar Singh Akhara planted 10 thousand flats

Rohtak News: मेहर सिंह अखाड़े के अमनदीप ने 10 हजार सपाटे लगाए

Mon, 24 Feb 2025 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Amandeep of Mehar Singh Akhara planted 10 thousand flats
23सीटीके15-अमनदीप पहलवान। संवाद - फोटो : संस्थान
रोहतक। जिले के मेहर सिंह अखाड़े में पहलवान अमनदीप ने रविवार को लगातार 18 घंटे में 10 हजार उठक-बैठक (सपाटे) लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया। अमनदीप ने इससे पहले भी 5100 सपाटे 6 घंटे 30 मिनट में व 7100 सपाटे 9 घंटे 15 मिनट में लगाए हैं। रविवार को पहलवान अमनदीप ने सुबह 5 बजे सपाटे लगाना शुरू किया था और शाम 6:48 बजे तक 8300 सपाटे लगा लिए थे।
विज्ञापन

अमनदीप ने बताया कि इससे पहले किसी ने 10 हजार सपाटे नहीं लगाए है। उन्होंने बताया कि वह सोनीपत जिले के गांव मदीना का रहने वाला है। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि अखाड़े में लगभग 300 पहलवान अभ्यास करते हैं। अखाड़े के पहलवान शानदार प्रदर्शन करके अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व अखाड़े का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कोच रणबीर ढाका ने अमनदीप की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीनियर कोच रवि अहलावत, कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा, कोच हरदीप सिंह, कोच सोनू व कोच रिंकू राठी ने पहलवान अमनदीप का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अखाड़े के पहलवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed