फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of fraud in canal cleaning

Rohtak News: नहरों की सफाई में फर्जीवाड़े का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 08:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 21 Jul 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in canal cleaning
नहर सफाई के नाम पर खानापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांपला। सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों की सफाई में लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान सफाई के काम में फर्जीवाड़े की शिकायत कर रहे हैं। यह हकीकत अधिकारियों के सामने भी आ चुकी है।
जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में इलाके की नहरों की सफाई कराई गई थी। इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मोर खेड़ी समचाना के किसानों ने सरकार से फर्जीवाड़े की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किसान मोहित, सज्जन, रवि, महावीर और अशोक ने बताया कि जसराना नहर की सफाई ठीक से नहीं हुई है। मोरखेड़ी के पास पुलिया अभी भी अटी पड़ी है और घास उगी हुई है। 21 अप्रैल 2026 से टेल पर पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की किल्लत से फसलें प्रभावित

नहरों की सफाई न होने से पानी का बहाव धीमा हो जाता है। इससे अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है। 13 जुलाई 2026 से पानी चलने के बावजूद कंसाला से आगे नहीं पहुंचा है।

मोरखेड़ी, समचाना, भैंसरू खुर्द, हसनगढ़ कला, दतौड़, गिझी, नयाबास, कुलताना और चुलियाणा के गांव पानी को तरस रहे हैं। सिंचाई विभाग अधिकारी अरुण मुंजाल ने जसराना नहर में सफाई की कमी और पानी की चोरी को टेल तक पानी न पहुंचने का कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed