फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All sports grounds in the district to be renovated; work has begun.

Rohtak News: जिले के सभी खेल मैदान होंगे दुरुस्त, काम शुरू

Sat, 12 Sep 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
All sports grounds in the district to be renovated; work has begun.
18-राजीव गांधी खेल परिसर में घास काटते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। जिले के सभी सरकारी खेल मैदानों को दुरुस्त किया जाएगा। इसकी शुरुआत राजीव गांधी खेल परिसर से हो गई है। खेल मंत्री गौरव गौतम के आदेश दिए जाने के बाद बिना किसी देरी के यह काम शुरू हो गया है।

जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि मैदानों में जंगली घास और झाड़ियां काटी जाएंगी। इसके साथ ही शौचालयों में नल और अन्य टूटे-फूटे सामान को बदला जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था हो। राजीव गांधी खेल परिसर में हॉकी मैदान के पास कर्मचारियों ने घास और झाड़ियां काटने का काम शुरू किया। इसके बाद शहर के सर छोटूराम स्टेडियम में और ग्रामीण राजीव गांधी खेल मैदानों में काम करवाया जाएगा। इसके लिए करीब 27 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


10 सितंबर को खेल मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में सभी जिला खेल अधिकारियों की बैठक हुई। मंत्री ने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के खेल मैदानों को दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed