{"_id":"694b052098ef946c590d0100","slug":"all-saints-church-was-built-by-a-british-military-officer-in-1867-rohtak-news-c-17-roh1020-782610-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ब्रिटिश सैन्य अधिकारी ने 1867 में बनवाई थी ऑल सेंट चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ब्रिटिश सैन्य अधिकारी ने 1867 में बनवाई थी ऑल सेंट चर्च
Wed, 24 Dec 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर के कैनाल रेस्ट हाउस के पास स्थित ऑल सेंट चर्च का इतिहास डेढ़ सदी से भी अधिक पुराना है। क्रिसमस दिवस के अवसर चर्च को सजाया गया है। चर्च के पादरी एरिक मार्क नोएल डेनियल्स ने बताया कि क्रिसमस दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार रात साढ़े 10 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना शुरू होगी जो देर रात तक चलेगी। 25 दिसंबर को सुबह प्रार्थना होगी और यहां क्रिसमस मेला भी लगाया जाएगा। इन दिन यहां काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि चर्च में लगे पत्थर के अनुसार चर्च हाल 1867 में तत्कालीन ब्रिटिश सैन्य अधिकारी मेजर फिंडला ने अपनी बेटी एथेल नोरा की याद में बनवाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि चर्च में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना होती है। क्रिसमस को लेकर चर्च में रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है।