फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All India Kisan Congress will take out Nyay Samman Yatra

Rohtak News: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस निकलेगी न्याय सम्मान यात्रा

Mon, 22 Jul 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
All India Kisan Congress will take out Nyay Samman Yatra
सांपला। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस प्रदेश में अगले महीने से किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा 90 विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकलेगी। रविवार को इस्माईला में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह हुड्डा व कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश खत्री के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें महिला किसानों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने 10 साल के शासन में किसान व मजदूर को कमजोर किया है। अब अखिल भारतीय किसान कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ एक न्याय यात्रा निकालेगी। इसमें किसान मजदूर के साथ महिला किसान भी भाग लेंगी। एक यात्रा में कम से कम 500 लोग शामिल होंगे। गढ़ी-सापला-किलोई हलके की पैदल यात्रा 8 अगस्त को इस्माईला से शुरू होकर सांपला सर छोटूराम संग्रहालय तक पहुंचेगी। हुड्डा ने कहा कि किसान मजदूर सम्मान न्याय यात्रा की शुरूआत प्रदेश में 5 अगस्त को भिवानी-महेंद्रगढ़ से शुरू होगी जबकि फरीदाबाद में 3 सितंबर को आखिरी यात्रा होगी। बैठक में राजेंद्र सिंह, संजय, उमेश देवी, रेनू दूहन, निर्मला देवी व भागा देवी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed