फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All 18 breakers were broken from Panipat to Rohtak, eight out of 20 just broken on Rohtak to Hisar route

पानीपत से रोहतक तक तोड़े गए सभी 18 ब्रेकर, रोहतक से हिसार रूट पर अभी टूटे 20 में से आठ

Mon, 20 Jan 2020 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
All 18 breakers were broken from Panipat to Rohtak, eight out of 20 just broken on Rohtak to Hisar route
फास्टैग अनिवार्यता के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने देश की सभी सड़कें ब्रेकर रहित बनाने का फैसला लिया है। इसमें एनएचआई ने लोकल प्रशासनिक सहायता से देशभर के सभी नेशनल हाईवे से ब्रेकर हटाने का आदेश सभी टोल प्लाजा पर भेज रखा है। आदेश जारी होने के बाद दो सप्ताह के अंदर ही पानीपत से रोहतक के बीच सभी 18 ब्रेकर को हटा दिया गया है। अब पानीपत से रोहतक आने वाले वाहन चालकों को 85 किलोमीटर तक का सफर बिना ब्रेकर के गुजरेगा। उधर, रोहतक से आगे हिसार तक अभी तक 20 में से 8 ब्रेकर हटाए जा चुके हैं। रोहतक हिसार रूट पर भैणी महाराजपुर में ब्रेकर तोड़ते वक्त गांव वालों के विरोध के कारण कार्य रोकना पड़ा। टोल सीजीएम वीरेंद्र शेखावत ने बताया कि पानीपत रोहतक के प्रोजेक्ट पर सबसे पहले काम पूरा कर लिया गया है। हिसार रूट पर भी गांव वालों को जागरूक करके और प्रशासनिक सहायता से इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक से पानीपत रूट पर सबसे पहले रूखी गांव में ब्रेकर आते हुए तीन व जाते हुए तीन कुल छह ब्रेकर थे। पानीपत के गांव शाहपुर में कुल चार ब्रेकर थे। ये ब्रेकर डिड़वाडी मोड़ पर व शाहपुर गांव की एंट्री पर थे। वहीं नोल्था में दो और डाहर चौक पर 6 ब्रेकर थे। यानी इस 85 किलोमीटर के रूट पर कुल 18 ब्रेकर थे जो हटा दिए गए हैं। जिन जगहों से ब्रेकर हटाए गए हैं वहां पर आठ एमएम मोटी थर्मोप्लास्टिक की पट्टियां बनाई जाएंगी। ये पट्टियां एक के बाद एक तीन तक बनाई जाएंगी। जिनसे वाहन अधिक गति में गुजरता है तो उसमें कंपन महसूस होगा। इससे पहले प्लास्टिक के ब्रेकर का प्रावधान था। ये बड़े-बड़े ब्रेकर अवैध थे।
विज्ञापन

आदर्श टोल मकड़ौली पर फास्टैग की व्यवस्था और ब्रेकर रहित रोड की वीडियोग्राफी भेजी जाएगी दिल्ली
आदर्श टोल मकड़ौली से फास्टैग की व्यवस्था व सिंगल कैश लेन में वाहनों की व्यवस्था और संकेतक सहित रोहतक से पानीपत तक हटाए गए ब्रेकर की वीडियोग्राफी दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी। रोहतक हिसार प्रोजेक्ट की भी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी जाएगी। आदर्श टोल मकड़ौली की वीडियो को अन्य प्लाजाओं पर रोल मॉडल के रुप में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक पानीपत प्रोजेक्ट से सभी ब्रेकर हटा दिए गए हैं। पहले रात के समय में ब्रेकर बनाने की योजना थी, लेकिन उसे बदलकर पहले गांव वालों को सेफ्टी के प्रति जागरूक किया और फिर दिन में ये ब्रेकर हटाए। रविवार को सभी ब्रेकर हटा दिए गए। इसमें प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। रोहतक-हिसार प्रोजेक्ट पर भी लोगों को जागरूक करके व प्रशासनिक सहायता से जल्द ही ब्रेकर हटाए जाएंगे।
- कर्नल वीरेंद्र शेखावत, सीजीएम, मकड़ौली टोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed