फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Airliner Delhi won the cricket match by 1 wicket

Rohtak News: एयर लाइनर दिल्ली ने 1 विकेट से जीता क्रिकेट मैच

Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Airliner Delhi won the cricket match by 1 wicket
रोहतक। बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग में मंगलवार को मयंक मलिक की 88 रनों की बदौलत एयर लाइनर क्रिकेट अकादमी दिल्ली ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराया । कुरुक्षेत्र के केशव की 127 रनों की शतकीय पारी पर दिल्ली के मयंक की पारी भारी पड़ी।
विज्ञापन


दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 290 रन बनाए। कुरुक्षेत्र की ओर से केशव ने 83 गेंदों पर नाबाद 127 रन (9 चौके, 9 छक्के) बनाए। अजय संधू ने 48 और करण ने 37 रनों की पारी खेली। दिल्ली के मोहित मलिक ने 3 और तेजस व योजित ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एयर लाइनर दिल्ली की ओर से मयंक मलिक ने 70 गेंदों में 88 रन (8 चौके, 5 छक्के) बनाए। मोहम्मद शारीब के 59 और उदय नेगी के 40 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली ने 1 गेंद शेष रहते 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुरुक्षेत्र की ओर से आदित्य, अंश राजपूत और अजय संधू ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed