फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Air getting worse as temperature drops

Rohtak News: तापमान गिरने के साथ खराब हो रही हवा

Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Air getting worse as temperature drops

विज्ञापन
संजय कुमार
रोहतक। तापमान में गिरावट के साथ ही हवा में प्रदूषण भी फैलने लगा है। स्थिति यह है कि कई बार सांस लेना भी दूभर हो जाता है। क्योंकि वायु प्रदूषण के कारण कई समस्याएं होने लगी हैं। बुधवार को एक्यूआई 206 रहा, जबकि न्यूनतम 77 व अधिकतम 314 तक पहुंचा। दिन में हवा चलने व गर्मी के चलते लोगों को प्रदूषण से राहत मिल जाती है, लेकिन तापमान गिरते ही फिर प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है। दो सप्ताह शहर के प्रदूषण स्तर को देखें तो यहां न्यूनतम एक्यूआई संतोषजनक है, लेकिन अधिकतम 300 व 400 भी पार कर चुका है। इन दो सप्ताह में एवरेज एक्यूआई पूरी तरह से सही कभी नहीं रहा। इसकी मुख्य वजह निर्माण कार्य, धुंआ देते वाहन, नियमों को तोड़ते उद्योग आदि हैं। सबसे अहम बात है कि हवा में पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ी है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह एक बारीक कण होता है जो कि सांस की नली व लंग में चला जाता है और संक्रमण पैदा करता है।
यह होता है एक्यूआई
150 से अधिक : आउटडोर एक्टिविटी कम करें, खुले में व्यायाम करने से बचें
200 से ज्यादा होने : पार्क या मैदान में टहलने या दौड़ने से परहेज करें
300 से ज्यादा : लंबी दूरी पर वॉक के लिए न निकलें
400 पार : घर के अंदर रहें, यदि बाहर जाते हैं तो गुनगुने पानी से मुंह, आंख-नाक को साफ करें और भाप लें ओर मास्क का प्रयोग करें

इन बातों का रखें ध्यान
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं
- ओमेगा-थ्री का सेवन करें
- शहद, लहसुन, अदरक खाना देगा लाभ

- एयर प्यूरीफायर का यूज करें

दो सप्ताह का एक्यूआई चार्ट
तिथि : एवरेज : न्यूनतम : अधिकतम
12 : 202 : 29 : 375
13 : 156 : 18 : 322
14 : 108 : 17 : 305
15 : 174 : 83 : 295
16 : 120 : 17 : 190
17 : 142 : 55 : 413
18 : 65 : 18 : 142
19 : 88 : 44 : 171
20 : 233 : 77 : 359
21 : 218 : 83 : 330
22 : 182 : 64 : 315
23 : 229 : 59 : 340
24 : 174 : 71 : 285
25 : 206 : 77 : 314
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed