{"_id":"94b3bfcbba06a2425301e9db6187f7be","slug":"aipmt-status-report-rtk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी स्टेटस रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीएमटी परचा लीक मामले में रोहतक पुलिस शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।
पुलिस ने रिपोर्ट में अब तक गिरफ्तार 24 आरोपियों से पूछताछ का ब्यौरा, उनके बयान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी डाली हैं।
इधर, अलग-अलग प्रदेशों में गई पुलिस की तीन टीमें भी बृहस्पतिवार देर रात वापस लौट आईं।
अभी तक गिरोह का सरगना मदीना निवासी रूप कुमार दांगी पुलिस के हाथ नहीं आया है। वहीं, बृहस्पतिवार को मामले में कोई नई गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई। जांच टीम के मुखिया डीएसपी अमित भाटिया ने मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए पुलिस ने अपनी तरफ से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ली है। शुक्रवार को कोर्ट के जो भी आदेश होंगे, उस हिसाब से काम किया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 जून तक के लिए टेस्ट के रिजल्ट पर रोक लगा रखी है।