{"_id":"6a919814932f077be4035c16","slug":"ai-emerging-as-an-enabling-technology-for-research-and-innovation-dr-rakesh-rohtak-news-c-17-ali1038-911679-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध व नवाचार में सहायक तकनीक के रूप में उभर रहा एआई : डॉ. राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध व नवाचार में सहायक तकनीक के रूप में उभर रहा एआई : डॉ. राकेश
Fri, 28 Aug 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहायक तकनीक के रूप में उभर रही है। एआई की मदद से बड़े स्तर पर डेटा का तेजी से विश्लेषण किया जा सकता है। कार्यक्रम में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वह शुक्रवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के जेनेटिक्स विभाग में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : इनोवेशन, एडॉप्टेशन एंड स्ट्रेटेजी इन टुडे’ज हायर एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स एंड एक्सपर्ट्स’ पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने एआई के उपयोग को लेकर विशेषज्ञ से सवाल किए और चर्चा में भाग लिया।
जेनेटिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. एसके तिवारी ने प्रारंभ में डॉ. राकेश कुमार का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया। कार्यक्रम में आईजीयू मीरपुर के पूर्व कुलपति प्रो. जेपी यादव, फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज की डीन प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, प्रो. नीलम सहरावत और डॉ. मुकेश तंवर मौजूद रहे। प्रो. ऋतु यादव ने विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार का आभार जताया।