{"_id":"689a3421d30961ca600bdb07","slug":"agreement-was-reached-on-building-a-community-center-and-a-paved-road-rohtak-news-c-17-roh1020-707118-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सामुदायिक केंद्र व पक्का रास्ता बनाने पर सहमति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सामुदायिक केंद्र व पक्का रास्ता बनाने पर सहमति बनी
Mon, 11 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सांपला में नगर पालिका की बैठक में उपस्थित चेयरपर्सन पूजा, बिजेंदर इंदौरा व अन्य। स्रोत : संवाद
- फोटो : samvad
सांपला। नगर पालिका की सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता चेयरपर्सन पूजा बिजेंदर इंदौरा ने की। यहां रखे गए छह एजेंडा पर चर्चा करते हुए एक को छोड़कर सभी पर सहमति बनी। यहां सामुदायिक केंद्र और पक्का रास्ता बनाने का फैसला हुआ।
सोमवार सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में बैठक शुरू हुई। इसमें 14 सदस्य शामिल हुए। डोक तालाब के साथ लगते पार्क के पास एक सामुदायिक केंद्र बनाने और पार्क की दीवार के साथ में पक्का रास्ता बनाने पर चर्चा की गई।
स्टेडियम में वाल्मीकि समाज का सामुदायिक केंद्र बनाने पर आपत्ति उठाई गई। पार्षद राजेश कुमार ने सिरसाली आश्रम में जर्जर हुए हाॅल को तुड़वा कर नया बनवाने की बात कही। इसके अलावा, निर्माणाधीन सरछोटू धर्मशाला को पूरा करने के लिए सरकार से ग्रांट मांगी।
विज्ञापन
झज्जर मार्ग पर बारिश के पानी की निकासी के लिए सिरसाली आश्रम के पास 50 फीट का डिस्पोजल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सचिव नरेंद्र कुमार, ज्योति, राखी, निर्मला, अंजू सहित कई पार्षद भी उपस्थित थे।