{"_id":"6a516389a4dcb1c3cb02caff","slug":"agniveer-recruitment-rally-to-be-held-from-july-20-to-27-rohtak-news-c-17-roh1020-885943-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 20 से 27 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 20 से 27 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली
Sat, 11 Jul 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मुख्यालय आरटीजी जोन अंबाला के तहत वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 20 से 27 जुलाई तक रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में होगी। यह रैली सोनीपत, पानीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इसके अतिरिक्त, हरियाणा के सभी जिलों के वे अभ्यर्थी भी स्क्रीनिंग में शामिल होंगे जिन्होंने केंद्रीय श्रेणी के जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जूनियर कमीशंड अधिकारी कैटरिंग और हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो पदों के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। पात्र अभ्यर्थी 14 जुलाई से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था स्थानीय धर्मशालाओं में रहेगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय रोहतक के नंबर 01262-253431 व हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं।