फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After tasting millet khichdi, the guests said - very tasty, kheer is also wonderful

Rohtak News: बाजरे की खिचड़ी चख बोले मेहमान- बड़ी स्वादिष्ट, खीर भी लाजवाब

Thu, 26 Jan 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
After tasting millet khichdi, the guests said - very tasty, kheer is also wonderful

विज्ञापन
रोहतक। बाजरे की खिचड़ी बड़ी स्वादिष्ट और खीर भी लाजवाब.. देसी खाने का स्वाद चखने के बाद अतिथि कुछ यही कहते नजर आए। जाट कॉलेज में आयोजित चौधरी छोटूराम के 142वें जन्मोत्सव समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए देसी खाने के स्टॉल खास आकर्षण का केंद्र रहे।
यहां सरसों का साग, बाजरे खिचड़ी-रोटी और चटनी विशेष तौर पर बनाई गई थी। छात्राओं ने रोटियां वहीं चूल्हे पर बनाईं। समारोह में सर छोटूराम को याद करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में जाट कॉलेज के विद्यार्थी ओवर ऑल ट्रॉफी के विजेता बने। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री जेपी दलाल, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर व एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि सर छोटूराम किसानों के मसीहा थे। उनमें परोपकार और न्याय की भावना कूट-कूटकर भरी थी। संस्था के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि व अति विशिष्ट अतिथियों का छोटूराम जन्मोत्सव समिति ने स्वागत किया। इससे पूर्व जाट स्कूल में छोटूराम के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेखा खोखर ने दीप प्रज्वलन से किया। शिक्षण संस्थानों की प्रगति रिपोर्ट प्रशासक के ओएसडी एवं मातूराम इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. नवनीत अहलावत ने प्रस्तुत की। जन्मोत्सव समारोह की प्रधान डॉ. रश्मि लोहचब ने अतिथियों का परिचय दिया। यहां जाट संस्था के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी छोटूराम ने कृषि, सिंचाई सुविधाओं और श्रमिकों के हित के लिए अनेक कदम उठाए। वे देश के पहले कृषि सुधारक के रूप में उभरे। किसानों के अधिकारों की लड़ाई का नेतृत्व किया। एमडीयू कुलपति ने कहा कि शिक्षा किसी भी विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। सर छोटूराम ने शिक्षण संस्थान खोलते हुए समाज को शिक्षित बनाने की पहल की।
मंच संचालन डॉ. मनीषा दहिया, डॉ. नीलम, डॉ. कांता राठी और डॉ. सोफिया ने किया। इस मौके पर सतीश नांदल, डॉ. मुनीष नांदल, वीरेंद्र तोमर, डॉ. सुखबीर सिंह किन्हा, नरेश ढुल, प्राचार्य डॉ. शबनम राठी, डॉ. राजीव जून, सुभाष दहिया, डॉ. सुनीता आर्या, सुमन श्योराण, राठी एवं रूहिल खाप के प्रधान डॉ. सोमबीर राठी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।


जाट कॉलेज बना ओवरऑल विजेता
चौधरी छोटूराम के जन्मोत्सव पर आयोजित महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में जाट कॉलेज के विद्यार्थी ओवर ऑल ट्रॉफी के विजेता बने। ग्रामीण हैंडिक्रॉफ्ट में सीआर पॉलीटेक्निक कॉलेज की अनीषा प्रथम, सीआर बीएड कॉलेज की पिंकी द्वितीय, जाट कॉलेज से कुमार सूर्योत्तम तृतीय रही। स्लोगन लेखन में मातूराम इंस्टीट्यूट से तमन्ना प्रथम, जाट कॉलेज से अपराजित द्वितीय, एमआरआईएम रोहतक से प्रिया तृतीय रही। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में जाट कॉलेज का धीरज प्रथम, एमकेजेके से गुंजन द्वितीय, सीआर पॉलीटेक्निक से अस्मिता तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में जाट कॉलेज से नेहा प्रथम, सीआर बीएड कॉलेज से सविता द्वितीय, वैश्य महिला कॉलेज से सुषमा तृतीय रही। बेस्ट ऑफ वेस्ट में सीआर कॉलेज से संजना प्रथम, जाट कॉलेज से साहिल द्वितीय व एमडीयू से कनिष्का तृतीय रही। डेक्लामेशन में एमडीयू के लॉ कॉलेज से अंकिता प्रथम, वीआईईटी एमडीयू से सिद्धार्थ द्वितीय, दूरस्थ शिक्षा एमडीयू से अक्षय तृतीय रहा। कविता प्रतियोगिता में एमडीयू के लॉ कॉलेज से प्रवीन कुमार प्रथम, एमडीयू के राजनीतिक विज्ञान विभाग से तेजपाल द्वितीय और सीआर बीएड कॉलेज से तमन्ना तृतीय रही। सोलो सोंग में जाट कॉलेज से हिमांशु प्रथम, एमकेजेके कॉलेज से सुनैना द्वितीय और सीआर लॉ कॉलेज से शुभम तृतीय रहा। हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में एमकेजेके की टीम प्रथम और सीआर बीएड कॉलेज की टीम द्वितीय रही। हरियाणवी व्यंजन की स्टॉल में जतिन, कमल, करण, वीरेन, अंशु, निशु, अन्नू, विजय, कृष्णा, दीपिका, अंजलि, अपराजित, वीरेंद्र, दिनेश, लेखा, आशीष ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed