फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After nine colonies of municipal corporation, 23 colonies of control area are valid

Rohtak News: नगर निगम की नौ कॉलोनियों के बाद कंट्रोल एरिया की 23 कॉलोनी वैध

Fri, 18 Aug 2023 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
After nine colonies of municipal corporation, 23 colonies of control area are valid
रोहतक। चुनावी साल 2024 से पहले प्रदेश सरकार ने जिला वासियों को एक और तोहफा दिया है। कंट्रोल एरिया में काटी गई 23 कॉलोनियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वीरवार को हरी झंडी दी। इसमें 15 कॉलोनी रोहतक खंड, पांच महम, दो सांपला व एक कलानौर खंड में शामिल है, जबकि नगर निगम की नौ कॉलोनियों को पहले नियमित किया जा चुका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उक्त कॉलोनियों की भी वीरवार को घोषणा की गई।
विज्ञापन

साल 2011 में हुए जनसंख्या सर्वे में शहर की आबादी पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई। अब अनुमान है कि आबादी 6 लाख को पार कर चुकी है। क्योंकि हर साल गांवों से लोग शहर में आकर बस रहे हैं। इसी तरह महम, कलानौर व सांपला कस्बे का दायरा भी बढ़ रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदनों पर फैसला लेते हुए सरकार ने निगम की नौ कॉलोनियों को वैध किया था। अब जिला नगर योजनाकार विभाग के माध्यम से भेजी गई 23 कॉलोनियों को वैध किया गया है। चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी जानकारी दी। रोहतक में बोहर के नजदीक निजी बैंक्वेट हॉल में मुख्यमंत्री की कांफ्रेंस का सीधा प्रसारण हुआ, जिसमें मेयर मनमोहन गोयल, निगम आयुक्त प्रशांत पंवार, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा नेता सतीश नांदल, निगम पार्षद जय भगवान ठेकेदार, मनोनीत पार्षद आदेश सक्सेना व अमित बंसल भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कंट्रोल एरिया में वैध की गई कॉलोनी


जिला नगर योजनाकार विभाग के कंट्रोल एरिया में वैध हुई काॅलोनी
रोहतक खंड
गांव की सीमा कॉलोनी की संख्या
सराय अहमद 3
मकड़ौली कलां 2
मकड़ौली खुर्द 1
बैंयापुर 5
मायना 2
डोभ 1
बहु जमालपुर 1
महम खंड 5
सांपला 2
कलानौर 1

निगम एरिया में वैध हुई कॉलोनी
-ओम सिटी कॉलोनी, नियर वन सिटी
-रामराज नगर
-राजीव नगर कॉलोनी
-राजीव नगर भाग दो
- राजीव नगर
- मस्तनाथ नगर कॉलोनी भाग एक
-मस्तनाथ नगर कॉलोनी भाग दो
-मस्तनाथ नगर भाग दो
- विनय नगर

निगम की नौ व कंट्रोल एरिया की 23 कॉलोनी वैध हुई हैं। उम्मीद से डेढ़ से दो माह में जिले की कुल 110 कॉलोनी वैध होंगी। इसमें ज्यादातर रोहतक निगम की होंगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed