फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Advocacy on climate change and changes in environmental laws

Rohtak News: जलवायु में परिवर्तन और पर्यावरण कानूनाें में बदलाव पर की पैरवी

Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 12 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Advocacy on climate change and changes in environmental laws
11सीटीके48..छात्र प्रवीण कुमार। संवाद
रोहतक। राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद में जलवायु में बदलाव, वायु, जल व अन्य प्रकार के प्रदूषण, पर्यावरण शिक्षा, समाज में जागरूकता, खोदाई व अन्य मुद्दे उठाए गए व उन पर युवाओं ने विचार साझा किए गए। इन मुद्दों पर समाधान निकाले गए और योजना बनाई गई। संसद के दूसरे दिन में आयोजित पहले सत्र में रविवार को उद्घाटन करने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे। वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय की ओर से नागपुर पर्यावरण संसद में 10 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद 2024 का आयोजन किया गया। इसमें जिले से एमडीयू से चयनित एलएलबी की छात्रा कीर्ति सिंह राजपूत और छात्र प्रवीण कुमार ने भी भाग लिया। पहले सत्र में छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संसद का मूक परीक्षण कराया गया। वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवीण कुमार ने रोलिंग पार्टी के सदस्य के रूप में भाग लिया। दूसरे दिन पहले सत्र में राष्ट्रीय संसद का आयोजन हुआ, जिसमें भी प्रवीण कुमार ने ग्रामीण विकास के हित में विचार प्रस्तुत किए। दूसरा व अंतिम अंतरराष्ट्रीय सत्र रहा। इसमें कीर्ति ने कैबिनेट सदस्य के रूप में वाद-विवाद सेशन में हिस्सा लिया। माइनिंग के कारण हो रही समस्याओं पर चर्चा की और सवाल उठाए।
विज्ञापन


कॉट्स

जलवायु में परिवर्तन और माइनिंग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय सत्र में अनुसंधान व विकास को मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालयों के साथ छात्रों के साथ जुड़ने की सलाह दी। इसी कड़ी में वर्तमान में मौजूदा पर्यावरण कानूनाें में बदलाव लाने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कीर्ति सिंह राजपूत, एलएलबी छात्रा, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय

रोलिंग पार्टी के सदस्य के रूप में कविता प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। समाज में नारी के सम्मान के विषय पर सवाल उठाए। मन में पर्यावरण से संबंधित अनेक सवाल थे, जो संसद में मौजूद छात्रों के साथ चर्चा की गई।
- प्रवीण कुमार, एलएलबी छात्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed