रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के यूजी व पीजी में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से की जा रही है। यूनिवर्सिटी में नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं।
यूनिवर्सिटी के एकेडमिक डीन डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से एक समान पाठ्यक्रम संचालित किया गया है। उन्होंने बताया कि आरंभ किए कोर्स में बीटेक, एमटेक, मैनेजमेंट में बीबीए, बीसीए, एमसीए, एमबीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीएससी बायोटेक व फिजियोथेरेपी में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन भी कर सकते हैं। डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि एमएससी-बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) व एमटेक में (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) शामिल है। बीबीए, एमबीए, बीकॉम एमकॉम, बीसीए, एमसीए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी व मास कम्युनिकेशन के दाखिले भी 31 जुलाई तक ही किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हो।