{"_id":"65ba825b0e1dcbe986092c23","slug":"administration-took-up-the-responsibility-of-marriage-of-karishma-in-rohtak-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंवर से चुना वर: आश्रम में पली-बढ़ी, प्रशासन ने उठाया करिश्मा की शादी का बीड़ा, हरियाणा में अनोखी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंवर से चुना वर: आश्रम में पली-बढ़ी, प्रशासन ने उठाया करिश्मा की शादी का बीड़ा, हरियाणा में अनोखी शादी
Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
सार
प्रशासन बाल आश्रम में रह रही लड़की का कन्यादान और बरातियों की आवभगत करेगा। दो फरवरी को रैनकपुरा के निक्कू गुलिया बरात लेकर आएंगे।
विज्ञापन
शादी से पहले मेहंदी लगवाती करिशमा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा में रोहतक जिले में दो फरवरी को अनोखी शादी होगी। आश्रम में पली-बढ़ी करिश्मा और रैनकपुरा के निक्कू की। एक ओर निक्कू का परिवार होगा तो दूसरी ओर जिला प्रशासन। करिश्मा ने स्वयंवर से अपना वर चुना। इसके लिए अखबार में लड़की की शादी का विज्ञापन दिया गया। आठ से दस युवकों के आवेदन आए।
विज्ञापन
इन युवाओं के साक्षात्कार लिए गए, जिसमें करिश्मा ने रैनकपुरा के निक्कू को अपने होने वाले पति के रूप में चुना। करिश्मा के माता-पिता की ओर से जिला प्रशासन कन्यादान और बरातियों की आवभगत करने के साथ शादी की अन्य रस्में निभाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को इस बेटी की मेहंदी की रस्म अदायगी हुई। शादी समारोह को लेकर बाल भवन परिसर रंग-बिरंगी लाइट से जगमगाने लगा है। इस शादी के बाद करिश्मा को भी परिवार मिल जाएगा। शादी को लेकर करिश्मा और प्रशासनिक अधिकारी ने खुशी साझा की।
विज्ञापन
करिश्मा बोली- शादी के साथ परिवार भी मिल जाएगा, यह सबसे बड़ी खुशी
करिश्मा (19) ने बताया कि प्रशासन के रूप में उसे पूरा परिवार मिला है। यही परिवार मेरा जीवन साथी तय कर पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह करा रहा है। पिछले चार साल से बाल भवन में रह रही हूं। यहां सभी सदस्य मेरे परिवार की तरह हैं। इससे पहले बाल कल्याण परिषद बहादुरगढ़ में रही। बचपन से न कोई मिलने, आया न पूछने। मेरे नए परिवार को एक आधार कार्ड मिला था। इसमें रोहतक का पता था। इसलिए रोहतक आ गई। यहीं रहकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। अब घर बसा रही हूं। शादी के साथ परिवार भी मिल जाएगा। जीवन में यह सबसे बड़ी खुशी है।
कमेटी ने साक्षात्कार के बाद तय किया रिश्ता
महिला आश्रम की प्रभारी सुषमा ने बताया जिला उपायुक्त अजय कुमार ने करिश्मा की शादी के लिए प्रयास किया था। उन्हीं के आदेश पर अखबार में विज्ञापन दिया गया। इसके 10 दिन बाद आठ से दस आवेदन आए। इन युवाओं के साक्षात्कार के लिए कमेटी बनाई गई। सीटीएम मुकुंद तंवर इस कमेटी के चेयरमैन बनाए गए।
कमेटी ने लड़के व लड़की को आमने-सामने बैठाकर साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की। चयनित दो युवाओं को युवती से मिलवाया। युवती ने इनमें से जिसे पसंद किया, उससे शादी तय की गई। 29 दिसंबर को शादी की तारीख तय हुई।
टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं निक्कू, करिश्मा 12वीं पास
रैनकपुरा कॉलोनी निवासी निक्कू गुलिया दो फरवरी को बरात लेकर आएंगे। वह टेलीकॉम कंपनी में सुपरवाइजर हैं। पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। लड़की को जरूरत का सारा सामान दिया गया है। जिला प्रशासन शादी में सहयोग कर रहा है। शादी की सभी रस्में अदा की जा रही हैं। शादी में सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन, चेयरपर्सन आशा अहूजा, चंडीगढ़ से रंजीता मेहता, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा शामिल होंगी। शादी का कार्ड भी छपवाया गया है।