{"_id":"669d9e0c219a4f37ff0440c7","slug":"administration-is-ignoring-the-parks-asha-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-468026-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों की प्रशासन कर रहा अनदेखी : आशा हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों की प्रशासन कर रहा अनदेखी : आशा हुड्डा
Mon, 22 Jul 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
21सीटीके41....पौधरोपण करती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा। स्रोत: प
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा का कहना है कि शहर के पार्कों की हालत बदहाल हो गई है। कहीं सफाई नजर नहीं आ रही। शासन व प्रशासन लगातार बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। वे रविवार को हुड्डा शहर में पौधरोपण व सफाई अभियान के दौरान समर्थकों से बातचीत कर रही थी। उनके साथ संगीता सहरावत सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
आशा हुड्डा का कहना है कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इसके लिए लोग आगे आएं। इसी दौरान पार्कों समेत पूरे शहर में सफाई का अभाव दिखा। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश से ही शहर के सीवर जाम हो जाते हैं और जलभराव की समस्या रहती है, लेकिन पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।