{"_id":"5eb6f49c8ebc3e90a7654f5a","slug":"addicted-son-attacked-his-mother-with-a-knife-saved-her-life-by-sitting-down-rohtak-news-rtk5542987200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आदी बेटे ने मां पर छुरे से किया हमला, नीचे बैठ बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के आदी बेटे ने मां पर छुरे से किया हमला, नीचे बैठ बचाई जान
विज्ञापन
थाना अर्बन एस्टेट क्षेेत्र के सेक्टर 2 में एकलौते बेटे ने अपनी मां पर ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही की हमले के दौरान मां नीचे बैठ गई व धारदार छुरा दरवाजे में घुस गया। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे व आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपी को काफी धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। इसी जरूरत की पूर्ति के लिए वह मां से रुपयों के लिए झगड़ता है व मारपीट करता था।
सेक्टर 2 निवासी मां ने थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति का करीब 4 साल पहले देहांत हो चुका है। उसके 27 वर्षीय एक ही बेटा है। बेटा अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता है। करीब तीन दिन पहले भी वह उसके साथ मारपीट कर चुका है, जिससे उससे गंभीर चोटें भी आई है। दोनों घर पर एक ही साथ रहते हैं। मां ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह घर पर ही थी। इसी दौरान उसका बेटा कमरे से छुरी निकाल कर आया व उसको मारने के लिए पीछे दौड़ पड़ा। इस पर उसने छुरा फेंककर मारा, लेकिन एकदम नीचे बैठने से वह बच गई और छुरा दरवाजे में जा लगा। बचाव के लिए उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर पड़ोसी एकजुट हो गए और युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ऑनलाइन मंगवाता था धारदार हथियार
मां व पुलिस दोनों ने ही बताया कि युवक अक्सर ई-कॉमर्स साइट से धारदार हथियार मंगवाता था। इनके मंगवाने का कारण वह बताया था कि हम दोनों घर पर अकेले रहते हैं, कोई हमें मार न दें, इसलिए इन्हें मंगवा रखा है। मां द्वारा बताए गए कमरे में जब पुलिस ने तलाशी ली, तो वहां से छुरा, चाकू, छोटी तलवारें जैसे कई धारदार हथियार बरामद हुए हैं। मां ने बेटे से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से कई धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नीयत की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। इसी जरूरत की पूर्ति के लिए वह मां से रुपयों के लिए झगड़ता है व मारपीट करता था।
शमशेर सिंह, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी।