{"_id":"65f359a17c2b0ede78049476","slug":"action-will-be-taken-against-the-parents-who-throw-the-child-rohtak-news-c-17-roh1019-381269-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बच्ची को फेंकने वाले माता-पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बच्ची को फेंकने वाले माता-पिता के खिलाफ होगी कार्रवाई
Fri, 15 Mar 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड पर ड्रेन नंबर-8 में एक साल की बच्ची को फेंकने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने इसके लिए आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें सात साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों को सुराग नहीं लग सकी है। उधर, नगर पालिका कर्मचारी संघ ने दोनों कर्मचारियों वीरवार को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया है।
पुलिस के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मी फतेहपुरी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह सफाई ब्रांच में ड्राइवर है, जबकि शैली सहायक के तौर पर कार्यरत है। बुधवार को वह कूड़े वाली गाड़ी लेकर भिवानी रोड स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में कूड़ा डालने जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे ड्रेन के साथ लगते नाले के पास पेशाब करने के लिए गए तो दूषित पानी में एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो करीब डेढ़ साल का बच्चा पानी में गिरा हुआ था। वह लगातार रो रहा था। उसने साथी शैली की मदद से बच्चे को बाहर निकाला और देखा तो बच्चा लड़की मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची को पीजीआई में दाखिल कराया गया। लड़की का उसके माता-पिता व परिजनों ने परित्याग कर नाले में डाल दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए।
निगम प्रधान ने किया सम्मानित, म्हारा नाम रोशन कर दिया
उधर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने ठेकेदार के माध्यम से नौकरी कर रहे दोनों कर्मचारियों सुनील व सैली को कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। बिड़लान ने माला पहनाकर कहा कि दोनों कर्मचारियों ने नगर निगम, सफाई ब्रांच व समाज का नाम रोशन किया है। जब भी कर्मचारियों को जरूरत होगी, उनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि आरोपी माता-पिता व परिजनों का पता लग सके। अभी कामयाबी नहीं मिली है।
-अनूप सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी