फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action against illegal colony being developed on eight acres of land

Rohtak News: आठ एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी पर कार्रवाई

Thu, 28 Dec 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Action against illegal colony being developed on eight acres of land
कलानौर। कलानौर में तेजी से विकसित हो रही अवैध कालोनियाें पर बुधवार को जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। कलानौर क्षेत्र में संत निरंकारी आश्रम रोड के पास लगभग आठ एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कलानौर में भू-माफिया लगभग 8 एकड़ में महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग से बिना अनुमति लिए अवैध काॅलोनी बना रहे थे। इसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। सहायक जिला नगर योजनाकार मनीष ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग लाइसेंस अनुमति लेने बाद ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, अवैध कालोनियां कलानौर क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही हैं। इनमें मोखरा रोड, काॅलेज मोड़, खैरडी मोड़, गुढ़ान मोड़, निगाना मोड़ पर अवैध काॅलोनियां विकसित की जा रही हैं। इन पर विभाग अपनी नजर गड़ाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि योग्य भूमि बन रही भूमाफिया का निशाना

कलानौर नगरपालिका क्षेत्र के दायरे से बाहर कृषि योग्य भूमि की अवैध कालोनियां बना कर महंगे दामों पर बेची जा रही है। जिनकी रजिस्ट्री भी आसानी से हो रही है। यहां पर महंगे भाव में खरीदी गई जमीन को सस्ते भाव में रजिस्ट्री करवा कर वाणिज्य कर विभाग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसमें आसानी से भोले-भाले ग्राहकों को फंसाया जा रहा है। जबकि एक बार लाखों रुपए की जमीन खरीदने के पश्चात ग्राहक कब्जा तक नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में भूमाफिया तो अपना मुनाफा कमा लेते हैं लेकिन पीछे पछतावे के लिए ग्राहकों को रोने के लिए छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed