{"_id":"67325d6a0061de86aa0a29c4","slug":"accused-of-murdering-woman-arrested-rohtak-news-c-198-1-rew1001-211514-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 12 Nov 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कसौला थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में महिला की हत्या कर उसकी लाश गांव आसलवास के नजदीक सड़क के किनारे फेंकने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-40 निवासी निखिल अहलावत के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई 2021 को गांव आसलवास के सरपंच राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके गांव में सड़क के किनारे एक महिला का शव पड़ा है। हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए थे लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान 19 जून 2023 को शव की शिनाख्त दिल्ली सफदरजंग इन्क्लेव निवासी रिफात जहां की ओर से की गई। मृतका की पहचान गुरुग्राम सेक्टर-82 निवासी जेबा अहमद के रूप में हुई थी। रिफात ने अपनी बहन जेबा अहमद की गुमशुदगी का मामला थाना सफदरजंग इन्क्लेव दिल्ली में 7 सितंबर 2022 को दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने डीएसपी बावल की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था।
एसआईटी में शामिल थाना कसौला पुलिस टीम ने रविवार को मामले में एक आरोपी सेक्टर-40 गुरुग्राम निवासी निखिल अहलावत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी निखिल अहलावत ने बताया कि वह और जेबा अहमद कई वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। जेबा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद वह उसे दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक होटल में लेकर आया था। होटल में दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने के बाद वह उसे गांव आसलवास की ओर ले गया, जहां उसने जेबा अहमद की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।