{"_id":"697fc1f9032e6195eb0af29c","slug":"accused-of-entering-the-house-and-attacking-even-after-the-agreement-rohtak-news-c-17-roh1019-803940-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समझौते के बाद भी घर में घुसकर हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समझौते के बाद भी घर में घुसकर हमला करने का आरोप
Mon, 02 Feb 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। लाढ़ौत रोड स्थित मकान में घुसकर भैयापुर के युवकों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस संबंध मे भैंयापुर निवासी संदीप, प्रवीण सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जींद बाईपास निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को उनके बेटे समर्थ व अपूर्व दूध लेने के लिए लाढ़ौत रोड स्थित दूसरे मकान में गए थे। वहां पर भैयापुर निवासी मंदीप ने बाइक से उनकी कार में टक्कर मार दी। उनके बेटे बाहर आकर देखने लगे तो युवक उनको पीटने लगा।
वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने छह-सात अन्य युवकों को बुला लिया। वे किसी तरह वहां से निकले और बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराए। इसके बाद भैयापुर व लाढ़ौत गांव के सरपंचों के माध्यम से समझौते की बात चली। 30 जनवरी को भैयापुर के पूर्व सरपंच करतार सिंह के घर पर समझौता हो गया।
विज्ञापन
तय हुआ कि रविवार को दोनों पक्ष अपनी शिकायत वापस ले लेंगे। वह लाढ़ौत रोड स्थित घर आ गए। अचानक भैयापुर निवासी संदीप व प्रवीण अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आए और उनकी बुरी तरह पिटाई की। इससे उनके सिर में चार टांके लगाने पड़े। साथ ही रीढ़ की हड्डी, पैर व हाथ में में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।