{"_id":"69d969c69ff10cf76b07d428","slug":"accused-of-capturing-the-panchayat-and-embezzlement-rohtak-news-c-17-roh1020-837764-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पंचायत पर कब्जा करने व गबन का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पंचायत पर कब्जा करने व गबन का लगा आरोप
विज्ञापन
रोहतक। लाहली के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, कब्जा व सरकारी धन के गबन की विजिलेंस जांच करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों ने गांव में हो रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता को शिकायत दी। ग्रामीण मनजीत ने आरोप लगाया कि 2022 से वर्तमान पंचायत की ओर से गांव में किए गए अधिकांश विकास कार्यों में सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार, अनियमितताएं व सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
आरोप लगाया कि पंचायत से संबंधित लगभग 2-3 एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया और 35-40 हरे पेड़ों को काटकर बिना किसी सरकारी प्रक्रिया के अवैध रूप से बेच दिया गया। पंचायत भूमि व अन्य सार्वजनिक भूमि (वक्फ बोर्ड के पास) पर सीमेंटेड चहारदीवारी कर कब्जा किया गया। इस दौरान ग्रामीण सानू, संदीप, प्रदीप, अमित, राजकुमार व सुरेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद