फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused arrested for knife attack on mother and son in Girwad

Rohtak News: गिरावड़ में मां-बेटे पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for knife attack on mother and son in Girwad
रोहतक। थाना लाखनमाजरा क्षेत्र के गिरावड़ गांव में चाकू से जानलेवा हमला कर मां-बेटे को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने 20 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू कर दी है। उधर, अस्पताल में भर्ती मां-बेटे की हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही छुट्टी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना ट्रेनी आईपीएस कांची सिंघल ने बताया कि गिरावड़ गांव निवासी संत कुमार के भाई फूल कुमार रोहतक में रहते हैं। वह अपने भाई के लिए दूध और लस्सी गांव से ही पहुंचाते हैं। यह काम गांव के रोडवेज बस चालक आनंद के माध्यम से करते हैं। सुबह वह बस चालक को दूध-लस्सी दे देते थे और भाई रोहतक से ले लेते थे।
विज्ञापन

वीरवार को भी संत कुमार ने रोडवेज चालक आनंद को फोन किया था, लेकिन सही से बात नहीं हो पाई। इसलिए दूध-लस्सी भी नहीं जा पाई। कुछ देर बाद आनंद का भाई विनोद पीड़ित संतकुमार के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। इसका संत कुमार ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इससे उनके सीने और पसली समेत कई स्थानों पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की चीख पुकार सुनकर संत कुमार की मां सरला आई और बचाव करने लगे तो आरोपी ने उनको भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी विनोद कुमार को गिरावड़ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed