फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused arrested for demanding extortion from Bhiwani stone trader

भिवानी के पत्थर कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion from Bhiwani stone trader
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भिवानी के पत्थर कारोबारी से 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे एसटीएफ ने संबंधित थाना प्रभारी के हवाले कर दिया है। आरोपी ने रुपये नहीं देने पर कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। एसटीएफ यूनिट रोहतक के निरीक्षक संदीप धनखड़ ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मोस्ट वांटेड पर कार्रवाई करते हुए 17 अक्तूबर को भिवानी के लुहारी जाटू निवासी विकास उर्फ ब्रो को पकड़ा गया। इसे संबंधित थाना प्रभारी के हवाले कर दिया गया है। आरोपी ने दो अक्तूबर व 12 अक्तूबर को पत्थर कारोबारी जयदेव से इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिये 7 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। रकम नहीं देने पर पत्थर कारोबारी जयदेव व उसके लड़के नकुल को जान से मारने की धमकी दी थी। इस टीम में हेड कांस्टेबल योगराज, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, सिपाही सुरेंद्र, सिपाही संदीप, सिपाही तकदीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed