फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accounts officer accused of taking bribe got bail

Rohtak News: रिश्वत लेने के आरोपी लेखा अधिकारी को मिली जमानत

Sat, 27 May 2023 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Accounts officer accused of taking bribe got bail
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग के लेखा अधिकारी (अकाउंट ऑफिसर) विजय सिंह को भ्रष्टाचार के केस में शुक्रवार को एएसजे महेश कुमार की अदालत ने जमानत दे दी। आरोपी ढाई माह से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद था। विजिलेंस के मुताबिक विशाल नगर निवासी सुंदर सिंह रेढ़ू ने 15 मार्च को लिखित शिकायत दी कि वह जनस्वास्थ्य विभाग की डिवीजन दो के अंतर्गत ठेकेदारी का कार्य करता है। वर्ष 2022 में उसने सांपला में विभाग के लिए ट्यूबवेल लगाए थे। बिल पास करवाने के लिए विभाग के अकाउंट ऑफिसर विजय सिंह से संपर्क किया। विजय सिंह करीब 3.80 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने लगा। उसकी मोबाइल फोन पर रिकाॅर्डिंग भी है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिश्वत मांगने का केस दर्ज कर दबिश दी और आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

55 वर्षीय विजय सिंह मूलरूप से बिहार के बक्सर का रहने वाला है और 12 साल से पुरानी आईटीआई के पास रह रहा है। बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि आरोपी की जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की। अदालत को बताया कि आरटीआई से खुलासा हुआ है कि जिस बिल को लेकर रिश्वत देने का आरोप लगा है, वे पास हो चुके थे। ऐसे में पास हुए बिल की कौन रिश्वत देगा। दूसरा विजिलेंस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। तीसरा सरकार से अभी आरोपी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं ली गई है। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed