{"_id":"67415a656723e8fb3108399d","slug":"accident-in-rohtak-drivers-killed-operator-injured-in-collision-between-container-and-truck-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हादसा: कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत में चालकों की मौत, परिचालक घायल; चूलियाना मोड पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में हादसा: कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत में चालकों की मौत, परिचालक घायल; चूलियाना मोड पर हुई घटना
Sat, 23 Nov 2024 10:05 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:05 AM IST
सार
रोहतक के चुलियाना मोड़ के पास एक कंटेनर खड़ा था जिसमें पीछे से आए गार्डर से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक में राजस्थान के साखर मन पट्टी निवासी नंदू और दूसरे में भिवानी के सरला निवासी अमित सवार थे। इन दोनों की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
रोहतक सड़क दुर्घटना
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के चुलियाना मोड पर कोहरे में कंटेनर में गार्डर से भरे हुए ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पहुंच पुलिस ने मौके से वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू किया। घटना तड़के करीब 4 :00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया शनिवार तड़के चुलियाना मोड़ के पास एक कंटेनर खड़ा था जिसमें पीछे से आए गार्डर से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक में राजस्थान के साखर मन पट्टी निवासी नंदू और दूसरे में भिवानी के सरला निवासी अमित सवार थे। इन दोनों की हादसे में मौत हो गई। जबकि इनका एक परिचालक की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन