{"_id":"647eee0b6501ced14e090445","slug":"abvp-state-minister-madhav-rawat-alleges-haryana-government-privatizing-education-on-pretext-of-selfreliance-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एबीवीपी के प्रदेश मंत्री माधव रावत का आरोप, आत्मनिर्भर के बहाने शिक्षा का निजीकरण कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एबीवीपी के प्रदेश मंत्री माधव रावत का आरोप, आत्मनिर्भर के बहाने शिक्षा का निजीकरण कर रही सरकार
Tue, 06 Jun 2023 01:57 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:57 PM IST
सार
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री माधव रावत ने कहा कि हरियाणा में पहले ही तमाम विश्वविद्यालयों में स्ववित्तपोषी (सेल्फ फाइनेंस कोर्स) चलाकर विद्यार्थियों को लूटा जा रहा है। जहां सरकार को इसे कम करने का प्रयास करना चाहिए, वहीं इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय अपनी खाली जमीन को पूंजीपतियों को देकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में पत्र जारी किया है। यह विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाने के बहाने इनका निजीकरण करने का प्रयास है। छात्र संघ चुनाव व अन्य मामलों को लेकर एबीवीपी जल्द ही प्रदर्शन करेगी। यह कहना है एबीवीपी के प्रदेश मंत्री माधव रावत का। वे मंगलवार को सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
सरकार छात्रसंघ चुनाव बहाल करे
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही तमाम विश्वविद्यालयों में स्ववित्तपोषी (सेल्फ फाइनेंस कोर्स) चलाकर विद्यार्थियों को लूटा जा रहा है। जहां सरकार को इसे कम करने का प्रयास करना चाहिए, वहीं इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय अपनी खाली जमीन को पूंजीपतियों को देकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सरकार विश्विद्यालयों को स्वायत्त बनाने पर जोर दे। इससे छात्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहेगी। सरकार छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। इससे प्रदेश को नया नेतृत्व मिलेगा।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
प्रदेश सह मंत्री रमन शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के भवन निर्माण, शिक्षक पूर्ति व आधारभूत आवश्यकतायें पूर्ण नहीं कर पा रही है। दूसरी तरफ विश्वविद्यालयों को स्वायत्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार ने स्वायत्तता का फरमान वापस नहीं लिया तो अभाविप प्रदेश भर में सरकार का पुतला फूंकने का काम करेगी। इस मौके पर सौरभ, हरिओम पंडित, प्रिया डागर मौजूद रहे।
विज्ञापन