फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Abbey Chaatala, former cm bhupendar Hooda. leave jail, will meet, will also focus

अभय चाैटाला बाेले, हुड्डा को जेल तक छोड़कर आऊंगा, मिलने भी जाऊंगा, ध्यान भी रखूंगा

Sat, 10 Sep 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Abbey Chaatala, former cm bhupendar Hooda.  leave jail, will meet, will also focus
अभय चौटाला
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला जारी है। अभय चौटाला का कहना है कि इनेलो के दबाव में हुड्डा के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई है। मानेसर मामले में शुरू हुई सीबीआई जांच से हुड्डा बौखला गए हैं। इस तरह से अंडरग्राउंड हो गए, जैसे दाऊद अंडरग्राउंड हुआ। जबकि अभी कई जांच होनी बाकी है। जब सभी की जांच शुरू हो जाएगी तो हुड्डा का क्या हाल होगा? 
विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय चौटाला शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भूपेंद्र हुड्डा जल्द ही जेल जाने वाले हैं। वह खुद हुड्डा को जेल छोड़कर आएंगे। इसके बाद जेल में मिलने भी जाते रहेंगे और उनका ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी उनकी है। चौटाला ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ 400 पेज की चार्जशीट सरकार को सौंपी थी। उसकी पूरी जांच नहीं हुई तो हाईकोर्ट तक मामला लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितने घोटाले हुए हैं, उन सभी का हिसाब लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने आपसी टकराव कराने के लिए बीफ बिरयानी का मामला उठाया है, ताकि हिंदू और मुस्लिमों में झगड़ा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास सांप्रदायिक दंगे भड़काने का रहा है। फरवरी माह में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दंगे भी भाजपा की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग सरकार से परेशान है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। इसके लिए सौ करोड़ किसानों के खाते तो दो सौ करोड़ सरकारी खजाने से दिए हैं। चौटाला ने कहा कि अगर प्रदेश में चुनाव करा लिए जाएं तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अभय ने दावा किया कि अगली सरकार इनेलो की बनेगी। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, बिग्रेडियर ओपी चौधरी, इंद्रसिंह ढुल, राजेश सैनी, हैप्पी जांगड़ा, बलवान सुहाग, धर्मपाल मकड़ौली, डॉ. प्रेम सिंह हुड्डा मौजूद रहे। 

--
सम्मान रैली में टूटेंगे सभी रिकार्ड
अभय चौटाला ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान कहा कि 25 सितंबर को सीएम के गृह क्षेत्र करनाल में ताऊ देवीलाल की 103वीं जयंती पर सम्मान रैली होगी। यह रैली आज तक की सभी रैलियों का रिकार्ड तोड़ेगी। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इनेलो को तोड़ने की साजिश रची है, लेकिन पार्टी और अधिक मजबूत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed