फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aarti's death mystery unsolved even after two weeks, waiting for FSL report

Rohtak News: दो सप्ताह बाद भी आरती की मौत की पहेली अनसुलझी, एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 23 Aug 2023 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Aarti's death mystery unsolved even after two weeks, waiting for FSL report
रोहतक। प्रेम विवाह के बाद रोहतक में रह रही गाजियाबाद की युवती आरती की मौत हत्या थी या आत्महत्या, यह खुलासा पुलिस वारदात के दो सप्ताह बाद भी नहीं कर सकी है। महिला के पति व उसके मायके युवक को पुलिस ने दोबारा पूछताछ के लिए आने की शर्त पर छोड़ दिया है। अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे खुलासा होगा कि हादसे के समय 22 वर्षीय आरती छत से गिरते समय नशे में थी या नहीं।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक गाजियाबाद जिले के भौपूरा शाहिबाबाद की तुलसी निकेतन कॉलोनी निवासी मीना शर्मा ने आठ अगस्त को सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी 22 वर्षीय आरती ने पहले भौपूरा के युवक शादाब के साथ प्रेम विवाह किया था, दोनों का तीन साल का बेटा है। शादाब से मनमुटाव के चलते आरती ने भिवानी जिले के गांव बडेसरा निवासी अजय उर्फ मोनू से एक साल पहले प्रेम विवाह कर लिया। आरती व मोनू रोहतक की चाणक्यपुरी में किराये पर रह रहे थे। उसे पता चला कि आरती की छत से गिरने से मौत हो गई है। वह रोहतक पहुंची और आरोप लगाया कि छह अगस्त को आरती के साथ उसके पति व मायके से आए युवक ने झगड़ा किया। इसके बाद धक्का देकर छत से गिरा दिया। पुलिस ने आरोपी मोनू व दूसरे युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। दोनों से गहराई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने कहा कि आरती नशे में थी और खुद ही छत से कूदकर जान दी है। ऐसे में पुलिस ने तथ्यों के आधार पर आरोपियों को छोड़ दिया, लेकिन शर्त रखी कि जरूरत पड़ी तो दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया है, जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाया जाएगा। इसके लिए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed