फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   aap victory march in rohtak

हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरी ‘आप’

Sat, 14 Dec 2013 09:55 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
 aap victory march in rohtak
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान शहरवासियों ने आप के कार्यकर्ताओं का खुले दिल से समर्थन किया। हाथों में झाडू़ लेकर आप के कार्यकर्त्ता ढोल की थाप पर थिरके और दिल्ली जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि अब हरियाणा की बारी है।


शनिवार सुबह काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता दिल्ली बाईपास पर एकत्रित हुए और विजय जुलूस निकाला। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बलजीत सिंह के नेतृत्व में दिल्ली बाईपास से छोटूराम धर्मशाला तक कार्यकर्त्ता जमकर थिरके और इस दौरान शहर के अन्य लोगों ने भी उनका समर्थन किया। बलजीत सिंह ने कहा कि आप ने हरियाणा में दस्तक दे दी है और जल्द ही यहां से परिवारवाद व वंशवाद की राजनीति का खात्मा कर देंगे। बलजीत सिंह ने कहा कि पार्टी हरियाणा में भी चुनाव लडे़गी और आम आदमी के हाथ में सत्ता सौंपेगी। दिल्ली की जनता ने पार्टी को जो समर्थन दिया है उसका सम्मान करते हैं।

आज हरियाणा में रूबरू होंगे आप के नेता
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं थिंक टैंक माने जाने वाले योगेंद्र यादव रविवार को रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली में आप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पहली बार हरियाणा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि गणेशीलाल धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ता दक्षिण हरियाणा में राजनीतिक बदलाव का संकल्प लेंगे। वहीं, कुमार विश्वास के भी रविवार को हिसार में आने की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed