फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AAP MP Dr. Sushil Gupta said On SYL issue in Rohtak, water is less and this issue is big

Haryana: एसवाईएल मुद्दे पर आप के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता बोले, पानी कम है और यह मुद्दा बड़ा

Mon, 23 Oct 2023 03:45 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 23 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

आप के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने दिल्ली में प्रदूषण पर कहा कि इसके लिए सरकारें जिम्मेदार हैं। दिल्ली में कई साल पहले उद्योगों, बसों, ऑटो सभी में सीएनजी लगा दी गई है। प्रदूषण कम करने पर काम किया जा रहा है। कृषि प्रधान हरियाणा में किसान या उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
AAP MP Dr. Sushil Gupta said On SYL issue in Rohtak, water is less and this issue is big
पत्रकारों से बातचीत करते आप के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी कम है। यह बड़ा मुद्दा है। इसका समान बंटवारा होना चाहिए। यह काम केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री का है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दल आपस में लड़वाने का काम कर रही हैं। केंद्र, पंजाब व हरियाणा में कांग्रेस व भाजपा ने अपने शासन में एसवाईएल का समाधान न करके इस मुद्दे को भुनाया। यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता का। वह सोमवार को पार्टी के जोनल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


यहां वह करीब सात हजार नए पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने व 29 अक्तूबर को इन्हें शपथ दिलाने के लिए अरविंद केजरीवाल के हरियाणा आने का न्यौता देने आए थे। सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि केंद्र सरकार मूक दर्शक बनकर तमाशा नहीं देख सकती। केंद्र सरकार को फैसला करना होगा। नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में रेवाडी से कहा था कि अंतरराष्ट्रीय संधि के अनुसार 65 प्रतिशत पानी बहकर पाकिस्तान में जा रहा है। पीएम इस पानी की एक बूंद तक नहीं ला पाए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारें जिम्मेदार हैं। दिल्ली में कई साल पहले उद्योगों, बसों, ऑटो सभी में सीएनजी लगा दी गई है। प्रदूषण कम करने पर काम किया जा रहा है। कृषि प्रधान हरियाणा में किसान या उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान को पराली जलाने के लिए मजबूर करने के साथ उसी पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की धाराएं कानून के विपरीत बनाई गई हैं। इसमें ईडी के लगाए आरोपों को जेल में बंद व्यक्ति को साबित करना होगा। देश के सभी व्यापारियों को भी ईडी में ले लिया गया है। अब ये गलती करेंगे तो ईडी लगेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि आप का अगला कदम अब प्रचार-प्रसार का रहेगा। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को 29 अक्तूबर को शपथ दिलाने के बाद ग्राम व बूथ स्तर पर काम किया जाएगा।
 

प्रदूषण के लिए सरकारें जिम्मेदार

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदूषण दिल्ली ही नहीं, हरियाणा में भी हाई है। पराली के लिए सरकार सब्सीडी योजनाएं के तहत 80 हजार बेलन मशीन लगाने का दावा कर रही है। हकीकत में 20 हजार मशीनें भी नहीं हैं। बेलन मशीन के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। हरियाणा सरकार की योजनाएं हकीकत से परे कागज पर ही हैं।

जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी के नए करीब सात हजार पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इन्हें अरविंद केजरीवाल खुद शपथ दिलाने आएंगे। कहां और कब आएंगे, यह जल्दी ही सार्वजनिक किया जाएगा। शिक्षा व स्वास्थ्य पार्टी का आधार है। इन क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं ने बेहतर काम किया है। तेजी से बढ़ रही पार्टी को रोकने के लिए सरकारी एजेंसी के दुरुपयोग से आप नेताओं को फंसाया जा रहा है। सीबीआई, ईडी के नाम पर अड़चनें डाली जा रही हैं। पार्टी कानूनी लड़ाई भी मजबूती से लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed