फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AAp, aap workers, bringing cows tied to the house of a cabinet minister, bjp, haryana, rohtak

आप की गाय पर हाय-हाय

Sun, 11 Sep 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 11 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
 AAp, aap workers,  bringing cows tied to the house of a cabinet minister, bjp, haryana, rohtak
भाजपाई बोले कि हमने खिलाई घास, गाय-बछड़ा हमारे पास - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी (आप) के खूंटा गाड़ अभियान के बाद गाय को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने आ गई हैं। भाजपाइयों ने दावा किया कि आप कार्यकर्ताओं ने गाय और बछड़े को बंधा छोड़कर चले गये थे, जिसे वह अपने घर ले आए हैं। दूसरी ओर, आप के प्रदेशाध्यक्ष दावा कर रहे हैं कि गाय उनके पास है। ऐसे में कौन सही बोल रहा और कौन गलत कहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने गाय की बेकद्री पर खूंटा गाड़ अभियान शुरू किया था। आप कार्यकर्ता लावारिस गाय और बछड़े साथ लेकर आए और वित्तमंत्री की कोठी से थोड़ी दूरी पर खूंटा गाड़कर बांध दिया। फोर्स अधिक होने के कारण वह गाय और बछड़े लेकर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी तक नहीं जा सके। गाय को बांधकर आप कार्यकर्ता मौके से चले गए। कुछ देर बाद भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नवीन ढुल और दिनेश गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि आप कार्यकर्ताओं ने गाय और बछड़े को लावारिस छोड़ दिया था। उन्होंने गाय को घास और पानी दिया, जिसके बाद उसे घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

इधर, इस मामले में जब प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद से बात की गई तो उन्होंने भी दावा किया कि गाय उनके पास है। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने गाय को पांच बजे तक बांधा था। इसके बाद कार्यकर्ता गाय को लेकर आ गए। गाय अब भी उन्हीं के पास है। इस दोनों पक्ष गाय को अपने पास होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक गाय एक साथ दो-दो जगहों पर कैसे हो सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed