फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man was kidnapped and a ransom of Rs 30,000 was demanded from his family

Rohtak News: युवक का अपहरण कर परिवार से मांगी 30 हजार की फिराैती

Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped and a ransom of Rs 30,000 was demanded from his family
रोहतक। खिड़वाली में एक युवक का अपहरण कर परिवार से फोन पर 30 हजार की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फिरौती न देने पर युवक को जान से मारने की बात भी कही गई। परिजनों ने इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खिड़वाली निवासी प्रवेश की पत्नी रकिंता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 21 जून को उसके पति प्रवेश किसी काम से बाहर गए थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद प्रवेश की मां व बहन पर के मोबाइल पर फोन कर 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही दो घंटे में फिरौती के रुपये राजेश मास्टर के पास नहीं पहुंचाने पर प्रवेश को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रवेंद्र का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed