{"_id":"5f30491d8ebc3e3cdb4e02da","slug":"a-student-studying-basic-math-in-class-10th-can-also-take-standard-math-rohtak-news-rtk568081178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाला विद्यार्थी भी 11वीं ले सकता है स्टैंडर्ड मैथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाला विद्यार्थी भी 11वीं ले सकता है स्टैंडर्ड मैथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 10वीं के बाद 11वीं में गणित विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बेसिक गणित पढ़कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी स्टैंडर्ड गणित पढ़ सकते हैं। इसके लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने इस नए सत्र में गणित (041) अनिवार्य विषय के नियमों में छूट दी है। सीबीएसई ने वर्तमान सत्र 2020-21 के लिए 11वीं कक्षा में गणित (041) अनिवार्य विषय के नियमों में छूट दी है। बोर्ड की ओर से जारी पत्र में ऐसे विद्यार्थियों को भी 11वीं में स्टैंडर्ड गणित पढ़ने की अनुमति दी गई है, जिन्होंने वर्ष 2019-20 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा बेसिक मैथ से पास की है। इसके लिए उसे स्टैंडर्ड मैथ्स की परीक्षा भी नहीं देनी होगी। सीबीएसई ने पहले दसवीं में बेसिक मैथ लेने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ लेने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ मौका देना प्रदान किया था लेकिन इस बार कोरोना के कारण बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का अभी कोई शेड्यूल जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में बेसिक मैथ्स पढ़ने वाले विद्यार्थियों की मांग पर सीबीएसई ने 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ लेने के नियमों में केवल इस वर्ष के लिए छूट प्रदान की है।
सीबीएसई ने इस वर्ष बेसिक मैथ्स से पढ़े विद्यार्थियों को बगैर किसी परीक्षा के 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स देने का फैसला लिया है। ये निर्देश केवल इस वर्ष के लिए थे। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
डॉ. संजय कुमार, प्राचार्य, शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड रोहतक।
विज्ञापन
सीबीएसई ने इस वर्ष बेसिक मैथ्स से पढ़े विद्यार्थियों को बगैर किसी परीक्षा के 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स देने का फैसला लिया है। ये निर्देश केवल इस वर्ष के लिए थे। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डॉ. संजय कुमार, प्राचार्य, शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड रोहतक।