फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A student returning from his brother's wedding looted a car after revealing a revolver

ममेरे भाई की शादी से लौट रहे छात्र से रिवाल्वर तानकर लूटी कार

Thu, 14 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
A student returning from his brother's wedding looted a car after revealing a revolver
दिनदहाड़े दिल्ली बाईपास से कन्हेली ओवरब्रिज के बीच वीरवार लूट की वारदात हो गई। ममेरे भाई की शादी में शामिल होकर कंसाला गांव से घर एकता कॉलोनी में लौट रहे युवक से दो बदमाश रिवाल्वर दिखाकर कार लूट ले गए। पीजीआईएमएस थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है, देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी मोहित सांगवान ने दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत के गांव बुटाना का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से एकता कॉलोनी में रह रहा है। मामा के लड़के की शादी में शामिल होकर वीरवार को अपनी सैंट्रो कार से घर लौट रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह दिल्ली बाईपास से निकला तो ओवरब्रिज पार करने के बाद गाड़ी को रोक लिया। क्योंकि पीछे से उसका बड़ा भाई स्कूटी पर आ रहा था, लेकिन 1 मिनट बाद ही मुंह पर चादर लपेटे हुए दो युवक गाड़ी के पास आए और रिवाल्वर दिखाकर गाड़ी से नीचे उतरने की बात कहीं। आरोपी रिवाल्वर दिखाते हुए बोले या तो गाड़ी दे दो वरना गोली मार देंगे। डर के मारे गाड़ी वहीं पर छोड़ दी और आरोपी गाड़ी को दिल्ली बाईपास की तरफ लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद भाई आते ही गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच अधिकारी एसआई राजकुमार का कहना है कि वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed