फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A scuffle broke out between two of the Cooperation Minister's supporters in his presence.

Rohtak News: सहकारिता मंत्री की मौजूदगी में उनके दो समर्थकों में हाथापाई

Mon, 02 Feb 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 02 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between two of the Cooperation Minister's supporters in his presence.
3...गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पहरावर में नए कैंपस के लिए भूमि पूजन व हवन कार्यक्रम
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पहरावर कैंपस में भूमि पूजन समारोह के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की मौजूदगी में उनके दो समर्थक वार्ड 20 के पार्षद प्रवीण कौशिक और अधिवक्ता माेनू अत्री के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। बाद में दोनों ने कहा कि बैठने को लेकर असमंजस के चलते कहासुनी हुई थी। कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह भूमि पूजन के लिए सहकारिता मंत्री समेत समाज के कई लोग पहरावर पहुंचे थे। भीड़ ने शामिल हर शख्स उनके पास पहुंचने व बैठने के लिए उत्सुक नजर आया। इस दौरान प्रवीण कौशिक ने मोनू अत्री से कहा कि बैठक जाओ खड़े क्यों हो।
विज्ञापन

इस पर मोनू ने कहा कि भीड़ ज्यादा है तुम भी खड़े हो जाओ। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया। भीड़ के कारण जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाने के लिए दोनों को मुश्किल से एक-दूसरे से अलग किया। हवन के बाद मंत्री ने उन्हें समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय फलक पर ले जाएगी गौड़ संस्था : डॉ. अरविंद शर्मा
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश की बड़ी शिक्षण संस्थाओं में से एक गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा युवा पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय फलक पर लेकर जाएगी। पहरावर कैंपस नवाचार व आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा। नए कैंपस में प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एवं मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। भगवान परशुराम स्मृति स्थल एवं पार्क के अलावा उनकी 108 फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मौके पर संस्था प्रशासक आशीष वशिष्ठ, सभा के पदेन सचिव व कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा, पूर्व प्रधान फतेह सिंह शर्मा, प्रेम अत्रि, रामकरण अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed