फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A scuffle broke out after taking policemen hostage in Bhali Anandpur.

Rohtak News: भाली आनंदपुर में पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर की हाथापाई

Sun, 28 Apr 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out after taking policemen hostage in Bhali Anandpur.
रोहतक। भाली आनंदपुर गांव में रेलवे लाइन के नजदीक दो पुलिसकर्मियों को दो युवकों ने बंधक बनाकर हाथापाई का प्रयास किया। थाने से पुलिस बुलाने पर आरोपी फरार हो गए। बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने साथी एसपीओ राजबीर सिंह के शनिवार को गश्त पर था। ऑपरेशन आक्रमण-8 के तहत दोपहर करीब 12 बजे भाली आनंदपुर गांव के पास रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो एक भवन निर्माण सामग्री सप्लायर के कार्यालय से लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। आधा शटर खुला था। जब शटर उठाकर देखा दो युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों युवकों को झगड़ा बंद करने के लिए कहा तो वह उनसे ही उलझ गए। आरोपियों ने कहा कि शटर उठाकर अंदर आने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई। तू तड़ाक से बात करने लगे और हाथापाई पर उतर आए। साथ ही हवलदार कुलदीप का गला पकड़ लिया। उनमें से एक युवक ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के लिए शटर बंद करने का प्रयास किया। दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों लड़के किसी बात को सुनने को तैयार नहीं हुए। मामले की सूचना थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक धक्का देकर मौके से फरार हो गए। आसपास पूछताछ की आरोपियों की पहचान अमित व सुरेंद्र उर्फ लाला निवासी भाली आनंदपुर के तौर पर हुई।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed