फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A road map has been prepared for cleanliness in the city, the corporation will work on the RRR formula.

Rohtak News: शहर में स्वच्छता के लिए बनाया रोड मैप, आरआरआर फाॅर्मूले पर काम करेगा निगम

Tue, 13 Jan 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A road map has been prepared for cleanliness in the city, the corporation will work on the RRR formula.
29...शहर में पुलिस लाइन मैदान के पास सड़क पर पड़ा कचरे का ढेर। संवाद
रतन चंदेल
विज्ञापन

रोहतक। स्वच्छता रैंकिंग पर सुधार के लिए नगर निगम ने रोड मैप बनाते हुए आरआरआर यानी रिड्यूस, रीयूज व रीसाइकिल फाॅर्मूला तैयार किया है। इस पर काम कर शहर में स्वच्छता लाई जाएगी। इस फॉर्मूले के पहले आर यानी रिड्यूस के तहत लोगों में अनावश्यक वस्तुओं की खरीद कम करने को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरे से नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। दूसरा आर यानी रीयूज के तहत वस्तुओं को फेंकने की बजाय उनको दोबारा से उपयोग लाए जाने को कार्य किया जाएगा। इसमें पुरानी पुस्तकों के उपयोग के लिए बुक बैंक व अच्छी स्थिति वाले कपड़े दान करने के लिए भी केंद्र बनाया जाएगा जहां पुराना इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी जमा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसा करने से शहर में अनावश्यक कचरे को रोका जा सकता है। इसके साथ ही शहर में बने 70 से अधिक कचरा प्वाइंटों को और कम किया जाएगा। निगम की ओर से 40 कचरा प्वाइंट अब तक कम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा आर यानी रिसाइकिल के तहत बेकार वस्तुओं को रिसाइकिल कर उन्हें नया रूप देने का काम भी किया जाएगा। जैसे पुराने टायर, प्लास्टिक बोतलें आदि से बैंच बनाना आदि शामिल हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि ट्रिपल आर फॉर्मूले को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए लोगों की इसमें भागीदारी होना आवश्यक है।
बिना जन भागीदारी के कोई भी शहर स्वच्छ नहीं हो सकता है। ऐसे में जागरूकता फैलाने के लिए स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक संस्थाओं को सहयोग भी लिया जाएगा। संवाद
-----------
शहर में बनाए जाएंगे आरआरआर केंद्र
निगम की ओर से इसके लिए शहर में शुरुआत में करीब पांच स्थानों पर आरआरआर केंद्र बनाए जाएंगे जिनका लाभ उठाकर लोग शहर में अनावश्यक कचरा फैलने से रोक सकते हैं। पुरानी पुस्तकों, पुराना इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि यहां दे सकते हैं।
---------------
स्कूलों में बढ़ाएंगे जागरूकता
स्वच्छता के लिए स्कूलों में भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके तहत शहर के तमाम स्कूलों की प्रत्येक कक्षाओं में डस्टबिन रखे जाएंगे। कक्षा कक्षों में स्वच्छता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग से संपर्क किया जाएगा। वहीं स्वच्छता को लेकर निगम की ओर से अभियान भी चलाया हुआ है।
------------
फॉर्मूला लागू होने पर ये होंगे फायदे
निगम का दावा है कि आरआरआर फॉर्मूला लागू होने से घरों में कचरा कम हो सकेगा। पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। शहर के लोगों में जिम्मेदारी की भावना प्रबल होगी। स्वच्छ और कचरा मुक्त शहर बनाने में मदद मिल सकेगी।

----------
नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए आरआरआर फाॅर्मूला तैयार किया गया है। इस पर काम कर शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। जागरूकता के साथ इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। -डाॅ. आनंद कुमार शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article