फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A pickup hit three girl students and a young man

Rohtak News: पिकअप ने तीन छात्राओं व युवक को मारी टक्कर

Sun, 24 Aug 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A pickup hit three girl students and a young man
रोहतक ​स्थित महावीर पार्क के पास हुए सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : shiv tripathi
रोहतक। तहसील रोड पर शनिवार सुबह 11 बजे पिकअप ने तीन छात्राओं सहित चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 100 मीटर के दायरे में खड़े वाहनों को टक्कर मारती हुई पिकअप भगवान महावीर मेमोरियल पार्क की दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन

न्यू विकास नगर निवासी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील रोड पर पिकअप गाड़ी में अजमेर के किशनगढ़ निवासी साजन व मिस्टर अपने परिवार के साथ चादर बेच रहे थे।
विज्ञापन

साजन गाड़ी में लगाए साउंड को चलाने गया तो उसका हाथ गियर पर पड़ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रहे हिसार जिले के पुट्ठी सामन निवासी डिलीवरी बॉय अनिल, महम निवासी छात्रा नैंसी, खरकड़ा निवासी छात्रा कीर्ति और आरती को टक्कर मारते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आसपास खड़े आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को क्षतिग्रस्त करती हुई भगवान महावीर मेमोरियल पार्क की सीढि़यों पर चढ़ने के बाद दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने पिकअप में बैठे युवक को पकड़ लिया। साथ ही घायलों को ऑटो में बैठाकर पीजीआई पहुंचाया। घायलों की हालत में सुधार है। हादसे की सूचना मिलने के बाद आर्य नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया।

रोहतक स्थित महावीर पार्क के पास हुए सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस की टीम। संवाद

रोहतक स्थित महावीर पार्क के पास हुए सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस की टीम। संवाद- फोटो : shiv tripathi

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed