{"_id":"68387b7fd7a3534a820db5ad","slug":"a-person-was-injured-by-being-stabbed-with-a-knife-in-rohtak-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: 'इतने कम पैसे लेकर चलता है...' जेब से मिले कुल 100 रुपये, लुटेरों ने चाकू घोंप कर निकाल दी आंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: 'इतने कम पैसे लेकर चलता है...' जेब से मिले कुल 100 रुपये, लुटेरों ने चाकू घोंप कर निकाल दी आंत
Thu, 29 May 2025 09:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 09:01 PM IST
सार
लुटेरों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना रोहतक के आईएमटी में मारुति प्लांट के नजदीक की है। शख्स गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
शख्स पर चाकू से किया हमला
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आईएमटी (औद्योगिक मॉडल टाउनशिप) में मारुति प्लांट के नजदीक पुल के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ड्यूटी पर जा रहे शुगर मिल कर्मी जोगेंद्र के पेट में चाकू से तीन वार कर दिए। कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी जेब में सिर्फ 100 रुपये और मोबाइल फोन था। इतने कम पैसे मिलने पर लुटेरे नाराज हो गए और बोले इतने कम पैसे लेकर क्यों चलता है। जोगेंद्र का लिवर और छोटी आंत कट गई है। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया गया।
बाइक में टक्कर मारकर गिराया शख्स
पुलिस के मुताबिक, बलियाणा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह भाली आनंदपुर शुगर मिल में 30 साल से मशीन ऑपरेटर है। बुधवार रात करीब 8:50 बजे बाइक पर आईएमटी के रास्ते ड्यूटी पर जा रहे थे। जब मारुति प्लांट से आगे पहुंचे तो एक बाइक पर पीछे से तीन युवक आए। युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया।
गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती
इसके बाद आरोपी लुटेरे बोले- जितने भी पैसे हैं दे दो। जोगेंद्र ने कहा कि उसके पर्स में मात्र 100 रुपये और मोबाइल फोन है, यह ले लो। लुटेरों ने कहा, इतने कम पैसे हैं और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद एक-एक कर चाकू से तीन वार कर दिए। आरोपी केवल पर्स लेकर भाग गए। फोन और उसकी बाइक को वहीं छोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पेट में चाकू लगने से जोगेंद्र की हालत गंभीर है। लिवर और छोटी आंत कटने से उनकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kaithal: 17 साल के लड़के का नहर में मिला शव, 29 मई की शाम से था लापता, पुलिस कर रही जांच