{"_id":"69977bb90aa67d9d0f0cfbb0","slug":"a-nursing-officer-was-called-outside-the-hospital-and-beaten-rohtak-news-c-17-roh1019-813218-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नर्सिंग ऑफिसर को अस्पताल के बाहर बुलाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नर्सिंग ऑफिसर को अस्पताल के बाहर बुलाकर पीटा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित वी केयर अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर जींद जिले के गांव अलेवा निवासी सूर्यांश को बाहर बुलाकर एक युवक ने साथियों सहित डंडों से हमला कर दिया। घायल के बयान पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सूर्यांश ने बताया कि वह वी केयर अस्पताल में नर्सिंग अफसर हैं। सेक्टर-5 में किराये पर रहता हूं। साथ में जींद जिले के गांव नंदगढ़ निवासी अमन भी रहतां है। 15 फरवरी को दोनों के बीच किराये को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने अमन को बोल दिया था कि वह 2000 रुपये उसे दे देगा।
अब वह अलग रहेगा। इससे अमन नाराज हो गया। अगले दिन वह ड्यूटी पर आ गया। रात करीब 11 बजे अमन का उसके पास फोन आ गया। बोला, बाहर आ जाओ, बात करनी है। वह रात करीब 11 बजे अस्पताल से ठेके की तरफ जा रहा था। पीछे से अमन 10-11 साथियों के साथ आया और डंडे व राॅड से हमला कर दिया। शोर सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। एमएलआर रिपोर्ट आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।