{"_id":"69dd3392c12d3c5f3a08a879","slug":"a-new-water-channel-will-be-built-from-sampla-to-pakasma-drain-an-estimate-of-rs-257-crore-approved-rohtak-news-c-17-roh1020-839502-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला से पाकस्मा ड्रेन तक बनेगा नया वाटर चैनल, 2.57 करोड़ का एस्टीमेट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला से पाकस्मा ड्रेन तक बनेगा नया वाटर चैनल, 2.57 करोड़ का एस्टीमेट मंजूर
विज्ञापन
14-सांपला कस्बे के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट । संवाद
रोहतक। सांपला कस्बे में गंदे पानी की निकासी की समस्या का अब समाधान हो जाएगा। इसके लिए 2.57 करोड़ के एस्टीमेट की मंजूरी मिल गई है। अगर सब ठीक रहा तो सांपला से पाकस्मा ड्रेन तक नया वाटर चैनल बनेगा और किसानों की खेतों में जलभराव नहीं होगा।
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया जाएगा। लोगों के लिए कस्बे से गंदे पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पाइप लाइन बिछेगी और पानी निकासी के ठोस इंतजाम किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार, सांपला में दहकौरा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है। यहां से सीवर के पानी को ट्रीटमेंट के बाद पाकस्मा ड्रेन तक सामान्य रूप से भेजा जाता था। बारिश के समय इस ड्रेन में पानी अधिक भरने से इसका लेवल बढ़ जाता था। इस कारण इस ड्रेन का पानी वापस खेतों में भर जाता था।
विज्ञापन
इससे कस्बे से सीवर ट्रीटमेंट के बाद पानी यहां नहीं पहुंच पाता और कस्बे में सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं। कस्बे में और खेतों में पानी जमा करने से किसानों व कस्बावासियों की परेशानी बढ़ जाती है। लोग लंबे समय से इसके समाधान की मांग कर रहे थे।
-- -- -- -- -- -- -
नया चैनल बनाया जाएगा
इसके लिए अब नया चैनल बनाया जाएगा। इसके माध्यम से कस्बे का सीवरेज ट्रीटमेंट किया पानी दो किलोमीटर दूरी पर ड्रेन में प्रेशर से पहुंचाया जाएगा। इससे खेतों में पानी नहीं भरेगा। इस चैनल पर हाईड्रेंट भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर किसान खेतों में सिंचाई भी कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
सांपला कस्बे के सीवर के पानी को ट्रीटमेंट के बाद नए चैनल के माध्यम से पाकस्मा ड्रेन में डाला जाएगा। नए चैनल में हाईड्रेंट भी लगाए जाएंगे। इससे ट्रीटमेंट किए पानी का खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग भी हो सकेगा।
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग