फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A new pumping motor will be installed in the underpass, arrangements will be made for drainage

Rohtak News: अंडरपास में लगेगी नई पंपिंग मोटर, निकासी के लिए होगा बंदोबस्त

Wed, 06 Aug 2025 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A new pumping motor will be installed in the underpass, arrangements will be made for drainage
हाउसिंग बोर्ड के निकट रेलवे अंडरपास के जायजा लेते उत्तर रेलवे के अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सर्कुलर रोड स्थित डबल फाटक रेलवे अंडरपास की अधिकारियों ने सुध ली है। अंडरपास का मौके पर जाकर रेलवे अधिकारियों ने जायजा लिया है, जिसमें जलभराव की निकासी के लिए अधिकारियों ने अंडरपास में नई पंपिंग मोटर से स्थाई बंदोबस्त करने की योजना बनाई है।
हाउसिंग बोर्ड के निकट रेलवे अंडरपास से बारिश व सामान्य दिनों में कई दिन तक निकासी नहीं होती है। न ही यहां रोशनी की व्यवस्था है। ऐसे में आसपास की 8 कॉलोनियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला ने 4 अगस्त के अंक में रेलवे अंडरपास के मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

स्वयं रेलवे अधिकारियों ने पहुंचकर अंडरपास का स्थिति को जांचा और जल्द स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने अस्थायी बंदोबस्त करके निकासी शुरू कराई। वहीं, निगम अधिकारियों ने भी 10 दिन के अंदर रोशनी का प्रबंध करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अंडरपास की समस्याओं को स्थायी तौर पर दुरुस्त कराया जाएगा। मोटर के उपकरणों में खामियां चल रही हैं। उन्हें बदलकर नया लगाया जाएगा।
- मुकेश, सीनियर सब इंजीनियर, उत्तर रेलवे।

हाउसिंग बोर्ड के निकट रेलवे अंडरपास के जायजा लेते उत्तर रेलवे के अधिकारी। संवाद

हाउसिंग बोर्ड के निकट रेलवे अंडरपास के जायजा लेते उत्तर रेलवे के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed