फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A new institute will start in mdu

छात्र ध्यान दें, मदवि में बनेगा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ

Mon, 11 Nov 2013 10:41 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
A new institute will start in mdu
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की सोमवार को आयोजित
विज्ञापन
238वीं बैठक में कई प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मदवि कुलपति एचएस चहल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी परिषद की इस बैठक में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ  पब्लिक हेल्थ की स्थापना और इस संस्थान में एमएससी (पब्लिक हेल्थ, बायो स्टेटेसटिक्स, ईपी डिमियोलॉजी) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कार्यकारी परिषद ने शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए शार्ट-लिस्टिंग के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के प्रावधान का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

बैठक में सितंबर और अक्तूबर माह में आयोजित कई प्राध्यापकों की पदोन्नति के लिए स्क्रीनिंग-कम-इवैल्यूएशन समितियों व चयन समितियों की अनुशंसा मंजूर की गई। बैठक में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की प्राध्यापिका डा. लवलीन मोहन व विजुअल आर्ट्स विभाग के प्राध्यापक डॉ. भूप सिंह गुलिया के अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के अनुरोध संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कल 36 प्रस्तावों पर विचार किया गया। कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स समेत ईसी के अन्य सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed