{"_id":"67b0f3fbc9c4d21367005bfb","slug":"a-new-33-kva-substation-will-be-built-in-sector-18-rohtak-news-c-17-roh1020-601146-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेक्टर-18 में 33 केवीए का नया सबस्टेशन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेक्टर-18 में 33 केवीए का नया सबस्टेशन बनेगा
विज्ञापन
रोहतक। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मरों के जलने की समस्या पर विराम लगाने के लिए बिजली निगम ने सेक्टर-18 में 33 केवीए का नया सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। इसके ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है, जिसे स्वीकृति के लिए निगम के उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। जल्द ही अप्रूवल मिलने पर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे सेक्टर 18, सेक्टर 18 ए जनता कॉलोनी, सुनारिया चौक और आउटर एरिया के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
शहर में 1.40 लाख उपभोक्ता हैं। दैनिक खपत औसतन 50-60 लाख यूनिट है, लेकिन 45 से 50 यूनिट के हिसाब से सब स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। जैसे ही बिजली की खपत बढ़ती है, सब स्टेशन के साथ इलाकों में लगे ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ जाता है। आए दिन ट्रांसफॉर्मर में ट्रिप या फॉल्ट हो जाते हैं। पिछले सीजन में यह समस्या बहुत ज्यादा रही। गर्मी में बिजली की मांग ज्यादा है। इस कारण नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। यह सब स्टेशन बनने के बाद लोगों को गर्मी व सर्दी में निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। इसमें 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
वर्जन
सेक्टर 18 में सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया है। इसके अप्रूवल के लिए फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। एक से दो महीने में अप्रूवल मिलने की उम्मीद है। यह सब स्टेशन बनने से जनता कॉलोनी, सुनारिया चौक आउटर एरिया को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम