{"_id":"699b381901dcefacbd0e87db","slug":"a-multi-specialty-hospital-will-be-built-at-baba-mastnath-math-rohtak-news-c-17-roh1020-814343-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाबा मस्तनाथ मठ में बनेगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाबा मस्तनाथ मठ में बनेगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
विज्ञापन
1-बाबा मस्तनाथ मठ में अस्पताल के लिए जगह चिह्नित करने के लिए मठ परिसर का जायजा लेते महंत बालकना
- आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा हॉस्पिटल, 300 बेड होगी क्षमता
झज्जर रोड पर भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अस्पताल का किया शुभारंभ
विकास सैनी
रोहतक।
बाबा मस्तनाथ मठ में 300 बेड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। मठ के महंत बालकनाथ के मुताबिक, मार्च के बाद अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए इलाज की सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सस्ता व सुलभ इलाज मुहैया कराना है। इसके अलावा शहर में रविवार को झज्जर रोड पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक निजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। ये नए अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को नए आयाम देने वाले साबित हो सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नाथ संप्रदाय की धार्मिक आस्था का केंद्र बाबा मस्तनाथ मठ दशकों से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी विभिन्न तकनीकी कोर्स कराए जा रहे हैं। अब स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए जनहित में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए अलग से मल्टीस्टोरी भवन बनाया जाएगा। यहां विभिन्न रोगों के उपचार की व्यवस्था होगी। इससे लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी।
एमबीबीएस की पढ़ाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी
अस्पताल में इलाज के साथ नए चिकित्सक भी तैयार करने की योजना है। इसके लिए यहां एमबीबीएस की सीटें लाने की भी प्रक्रिया चल रही है।
वर्जन
मठ का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां संतों ने शुरू से ही शिक्षा- दीक्षा पर जोर दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जाती है। इसी कड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण करने का फैसला लिया है। मार्च के बाद अस्पताल का निर्माण शुरू किया जाएगा।
महंत बालकनाथ, बाबा मस्तनाथ मठ।